English Speaking Course Day 2
English Speaking Course Day 2 (Notes)
Today, we will improve our pronunciation because we all must understand that any word we utter must be spoken exactly the way it’s supposed to be. In this video, you will learn the sounds of all the letters in the English Alphabet.
आज Day 2 पे मैं आपसे कहूँगा कि आज आप A से Z तक के Letters के Phonic Sounds सीखेंगे।
A letter के Phonic Sounds
1. अ – Alone, Agree
2. आ – Start, After
3. ए – Name (नेम), Fame
4. ऐ – Angry, Animal, Apple
5. एअ – Dare, Rare
6. ऑ – Tall, Fall
A के 6 Phonic sounds होते है।
नोट – मान लीजिए एक सेंटेंस है।
“I am a student.”
अगर आपसे कोई पूछे कि ‘a’ क्या है। तो आप कहेंगे की ये (ए) है।
लेकिन अगर आप इस सेंटेस को बोलें I am a student. तो आप इसे बोलेगे (अ)।
तो जब भी ये लैटर a किसी भी सेंटेस में आता है तो इसका Phonic Sound (अ) बोला जाता है।
B letter के Phonic Sounds
B लैटर का एक ही Phonic Sound होता है – ‘ब’
Ball (बॉल)
Bowl(बोल)
Bowl के दो मतलब होते है – कटोरी, गेंद फेकना।
जैसे मान लिजिए एक sentence है – ‘वो गेंद फेंक रहा है।’ इस sentence को अगर हम English में बोलेंगे तो हम कहेंगे-
” He is bowling.” यहाँ पर ” He is balling.” नहीं बोलेंगे।
C letter के Phonic Sounds
C लैटर के दो Phonic Sound होते है। पहला है ‘क’ और दूसरा है ‘स’।
आइए इसे पहचानना जानते है कि कहाँ पर C का sound ‘क’ होगा और कहाँ पर ‘स’ होता है।
इसके लिए आप एक छोटा सा रूल याद रखें।
जब भी C के बाद (e i y) आये तो हमेशा उस Word में C का sound ‘स’ होता है।
और इनके अलावा हमेशा sound ‘क’ होगा।
Example आपके सामने है –
Center
C के बाद e आया तो यह सेंटर है।
Price
C के बाद e आया तो यह प्राइस है।
Century
C के बाद e आया तो यह सेंचुरी है।
City
C के बाद i आया तो यह सिटी है।
Circle
C के बाद i आया तो यह सर्कल है।
Bicycle
C के बाद y आया तो यह बाइसिकल है।
Cylinder
C के बाद y आया तो यह सिलेंडर है।
जब भी C के बाद (e i y) आये तो हमेशा उस Word में C का sound ‘स’ होता है।
और otherwise ‘क’ का sound होता है।
जैसे –
Cat – (कैट)
Control – (कन्ट्रोल)
College – (कॉलेज)
Camera – (कैमरा)
Actor – (ऐक्टर)
Back – (बैक)
इन सभी word में C है, लेकिन C के बाद e i y नहीं है। इसलिए इन सभी में C का उच्चाण है ‘क’
D letter के Phonic Sounds
D letter का एक Phonic Sound होता है – ‘ड’
जैसे –
Down – डाउन
Under – अंडर
Dog – डोग
Mad- मेड
E letter के Phonic Sounds
E letters के चार अलग – अलग Phonic Sounds होते है।
इ
जैसे – English (इंग्लिश)
Eleven (इलेवेन)
ई
जैसे – He (ही)
Be (बी)
Meter (मीटर)
ऐ
जैसे – Pen (पेन)
Enter (एंटर)
Enjoy (एन्जॉय)
अ
जैसे – Meter (मीटर)
Merchant (मर्चेंट)
Enter (एंटर)
F letter के Phonic Sounds
F letter का एक Phonic Sounds होता है – ‘फ’
जैसे –
Fan (फैन)
Film (फ़िल्म)
Fantastic (फैंटास्टिक)
G letter के Phonic Sounds
G letter के दो Phonic Sounds होता है। पहला है ‘ग’ और दूसरा है ‘ज’
जब भी G के बाद (e i y) आये तो हमेशा उस Word में G का sound – ‘ज’ होता है।
और इनके अलावा हमेशा (G) sound हमेशा – ‘ग’ होगा।
‘ग’ का Sound
Goa – गोवा
Gale – गेल
Agriculture – एग्रीकल्चर
‘ज’ का sound (e,i,y) में
Age (ऐज) – g के बाद e
Change (चेंज)- g के बाद e
Magic (मैजिक) – g के बाद i
Gym(ज़िम) – g के बाद y
Egypt – g के बाद y
H letter के Phonic Sounds
H लैटर का Phonic Sound ‘ह’ होता है।
जैसे –
Hello(हैलो)
Hotal (होटल)
नोट – बहुत से ऐसे Word है जहाँ पर ये Silent होते है।
Silent कहाँ पर होता है, इसका एक रूल है आइए जानते है –
[Before O and After C W R G] (O से पहले और C W R G के बाद।)
Before O
Hour (आवर) – घंटा (यहाँ पर H Silent होता है।)
Honest (ऑनेस्ट) –ईमानदार (यहाँ पर H Silent होता है।)
Honour (ऑनर) – सम्मान (यहाँ पर H Silent होता है।)
तीनों Words में O से पहले H आ रहा है। और H यहाँ पर Silent है।
After C W R G
Chemistry (कैमिस्ट्री)
Technology (टेक्नोलॉजी)
दोनों Words में C से बाद H आ रहा है। और H यहाँ पर Silent है।
Why (वाय)
White (वाइट)
Whisper (विस्पर)
Which (विच)
यहाँ पर W से बाद H आ रहा है। और H यहाँ पर Silent है।
नोट – ‘Who’ वर्ड में यह रूल लागू नहीं होता है।
Rhinoceros (राइनोसरस) – गैड़ा
Rhythm – (रिदम) – लय/ताल
यहाँ पर R से बाद H आ रहा है। और H यहाँ पर Silent है।
Ghost (गोस्ट) – भूत
Ghastly (गैस्ली/गास्ट्र्ली) – डरावना / भयंकर
यहाँ पर G से बाद H आ रहा है। जब आप ‘गैस्ली’ बोल रहे है तो H यहाँ पर Silent है। लेकिन जब आप ‘गास्टली’ बोल रहे है तो यहाँ पर H और T Silent है।
I letter के Phonic Sounds
I letters के चार Phonic Sound होते है।
1. आइ
Like (लाइक)
Hide (हाइड)
2. आय
Hire (हायर)
Expire (एक्सपायर)
3. इ
Sit (सिट)
Still (स्टिल)
4. अ
First (फर्स्ट)
Shirt (शर्ट)
J letter के Phonic Sounds
J letter का Phonic Sound ‘ज’ होता है।
जैसे –
July (जुलाय)
Junior (जूनियर)
Jealousy (जैलसी) – ईर्ष्या
K letter के Phonic Sounds
K letter का Phonic Sound – ‘क’ होता है।
जैसे –
Kite (काइट)
Make (मेक)
Bike (बाइक)
L letter के Phonic Sounds
L letter का Phonic Sounds – ‘ल’ होता है
Level (लेवल)
Alternate (ऑलटरनैट)
Male (मेल)
Play (प्ले)
M letter के Phonic Sounds
M letter का Phonic Sound- ‘म’ होता है।
जैसे –
Money (मनी)
Make (मेक)
N letter के Phonic Sounds
N letter का Phonic Sound- ‘न’ होता है।
जैसे –
Never (नेवर)
Entry (एंट्री) – प्रवेश
O letter के Phonic Sounds
O letter का चार Phonic Sounds होते है।
नोट – a,e,i,o,u Vowels (स्वर) होते है, इसलिए इनके Multiple Sounds होते है।
1. ओ
जैसे –
Only(ओन्ली)
More(मोर)
2. अ
जैसे –
Son(सन)
Money(मनी)
3. ऑ
Option(ऑपशन)
Opportunity (ऑपर्च्यूनिटी) – अवसर/मौका
O का Sound
जब भी किसी Word में OO आए उसके दो sound आप देखेंगे।
1. उ
जैसे –
Wood (वुड) – लकड़ी
Book (बुक) – किताब
2. ऊ
जैसे –
Broom (ब्रूम) – झाडू
Spoon (स्पून) – चम्मच
P letter के Phonic Sounds
P letter का दो Phonic Sounds होता है। पहला है ‘प’ और दूसरा ‘फ’
1. प
जैसे –
Pen (पैन)
Paint (पेन्ट)
2. फ
जैसे –
Phone (फोन)
Photo (फोटो)
Q letter के Phonic Sounds
Q letter का एक Phonic Sounds – ‘क्व’ होता है।
जैसे –
Queen (क्वीन)
Acquire (एक्वायर)
R letter के Phonic Sounds
R letter का एक Phonic Sound – ‘र’ होता है।
जैसे –
Rest (रेस्ट)
Revenge (रिवेंज) – बदला लेना
S letter के Phonic Sounds
S letter का दो अलग – अलग Phonic Sounds होते है – स, और श(Sh),श(Su), श(+tion)}
जैसे –
1. स
See(सी) – देखना
Saline (सलाइन) – खारा
Seven (सेवन)
2. श(Sh)
She (शी)
Shine (शाइन)
Ship (शिप) – जहाज़
3. श(Su)
Sugar (शुगर) – चीनी
Sure (श्योर)
Ensure (एनइंश्योर)
4. श(+tion)}
Introduction (इंट्रोडक्शन)
Nation (नेशन)
Location (लोकेशन)
T letter के Phonic Sounds
T letter का Phonic Sound- ‘ट’ होता है।
जैसे –
Tomato (टमैटो)
Tall (टॉल)
U letter के Phonic Sounds
U letter एक Vowels है, इसके चार Phonic Sounds – उ, अ, यौ, यू होते है।
1. उ
Full (फुल)
Push (पुश) – धक्का मारना
2. अ
Sun (सन)
Urgent (अर्जेंट)
3. यौ
Cure (क्यौर) – इलाज करना
Allure (अलौय्र) – ललचाना
4. यू
University (यूनिवर्सिटी)
Use (यूज़)
V letter के Phonic Sounds
V letter का Phonic Sounds – ‘व’ होता है।
Upper teeth Bottom lip
इसकी sound को अच्छी तरह से समझिए – जब हम ऊपर वाले दांत नीचे वाले लिप्स से टच करते हैं तब जो sound निकलती है – ‘व’ वो इसकी phonic sounds है ।
Verify (वेरीफाई)
Value (वैल्यू)
W letter के Phonic Sounds
W letter का Phonic Sound– ‘व’ होता है।
Round lips
Well (वैल)
What (वौट)
X letter के Phonic Sounds
X letter के दो Phonic Sounds होते है। पहला – ‘क्स’- दूसरा – ‘ज़’
1. क्स
Box (बॉक्स)
Extra (एक्स्ट्रा)
2. ज़
जैसे-
Example (इग्ज़ैम्पल)
Xerox (ज़ीरॉक्स)
गज़ल
ज़हाज
Y letter के Phonic Sounds
Y letter का एक Phonic Sounds – ‘य’ होते है।
जैसे –
Yell (यल) – चिल्लाना
Yolk(यल्क)
Z letter के Phonic Sounds
Z letter का एक Phonic Sounds – ‘ज़’ होते है।
जैसे –
Zoo (ज़ू) – चिड़ियाघर
Zebra (ज़ेबरा)
Zoom (ज़ूम)
आइए अब कुछ ऐसे Words सीखते हैं जिनमे हम बोलने में अक्सर गलती करते है-
Is – इज़
Busy –बिज़ी
Zoom – ज़ूम
School – स्कूल
Name – नेम
Water – वाटर
Sugar – शुगर
Potato – पटैटो
Also – ऑल्सो
Only – ओन्ली
Was – वॉज़
Always – ऑल्वेज़
Has – हैज़
Smile – स्माईल
Game – गेम
Walk – वॉक
Sure – श्यौर
Tomato –टमैटो
Forty – फॉटी
Question – क्वैश्चन
Music – म्यूज़िक
Noise – नॉइज
Example – इग्ज़ैम्पल
Speak – स्पीक
Fame – फेम
Very – वैरी
Heart – हार्ट
Project – प्रौजैक्ट
Fourteen –फोटीन
Restaurant – रैस्ट्रॉ
His – हिज़
She – शी
Because – बिकज़ / बिकॉज़
Breakfast – ब्रैकफास्ट
Relative – रैलेटिव
Social – सोशल
Opposite – ऑपोज़िट
Permanent – पमानेंन्ट
Won – वन
Your – यौर
Tuesday – ट्यूज़डे
Relation – रिलेशन
Bedsheet – बैडशीट
Leave – लीव
Equal- ईक्वल
Eyes – आइज़
Punishment – पनिशमैंट
Government- गवमैंन्ट
Year – यीर्यर
My – माय
Wednesday – वौंन्ज़डे
Glass – ग्लास
Across – अक्रॉस
Understand – अन्डस्टैंड
Nose – नोज़
Preposition – प्रैपोज़िशन
Does – डज़
Never – नैवर
Days- डेज़